Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

मेक्सिको में बाजा कैलिफोर्निया तट के पास नौका पलटी; 16 लोग बचाए गए, तलाश अभियान जारी

वाशिंगटन, 18 अक्टूबर (एपी) मेक्सिको से रवाना हुई एक नौका के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास पलट जाने के बाद 11 लोग लापता हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

शुक्रवार को मेक्सिको के 16 नागरिकों को बचा लिया गया था। इनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जो शार्क के काटने से घायल हो गया था। व्यक्ति का इलाज जारी है।

अमेरिकी तटरक्षक बल और नौसेना के कर्मी कई विमानों एवं नौकाओं की मदद से समुद्र में लोगों की तलाश कर रहे हैं। मेक्सिको की नौसेना भी इस अभियान में सहायता कर रही है। तटरक्षक बल के अनुसार शनिवार को बाद में एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर भी अभियान में लगाया जाएगा।

तटरक्षक बल के अनुसार, नौका ऐसे क्षेत्र में पलटी जहां तस्कर अक्सर सक्रिय रहते हैं। यह घटना अमेरिकी जलक्षेत्र में नहीं हुई। जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नौका पर 27 लोग सवार थे।

तटरक्षक बल के ‘पेटी ऑफिसर’ चार्ली वैलोर ने शनिवार को कहा, ‘‘हम मदद कर सकते थे और इसी वजह से हमने अपने संसाधनों को अभियान में लगाया।’’

एपी सुरभि सिम्मी

सिम्मी