Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

मेस्सी के शानदार खेल से इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को हराया

अटलांटा, 18 अक्टूबर (एपी) दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के दो गोल और एक असिस्ट की मदद से इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) मुकाबले में शनिवार को यहां अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हरा दिया।

मेस्सी ने दोनों गोल करने से पहले टीम के शुरुआती गोल का मौका भी बनाया।

पहले हाफ के आखिरी क्षणों में जर्मन बेर्टेरामे ने मेस्सी और लुईस सुआरेज की मदद से गोल कर इंटर मियामी का खाता खोला। एमएलएस में अपने शुरुआती 26 मुकाबलों में बेर्टेरामे का यह नौवां गोल था।

मेस्सी ने इसके बाद 56वें और 60वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर इंटर मियामी की बढ़त 3-0 कर दी। दोनों गोल में बेर्टेरामे ने मदद की अहम भूमिका रही, जबकि मेस्सी के दूसरे गोल में सुआरेज का भी योगदान रहा।

मेस्सी के नाम अब गोल और मदद मिलाकर कुल 40 गोल योगदान दर्ज हो चुके हैं। वह लॉस एंजिलिस एफसी के कार्लोस वेला के 2019 में बनाए गए 49 गोल योगदान के रिकॉर्ड से नौ पीछे हैं। इंटर मियामी के इस स्टार खिलाड़ी के पास रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चार मुकाबले शेष हैं।

इंटर मियामी के गोलकीपर डेने सेंट क्लेयर ने दो बचाव किए, लेकिन 89वें मिनट में फाफा पिकॉल्ट ने पेनाल्टी पर गोल कर टीम को क्लीन शीट हासिल करने से रोक दिया।

एपी

आनन्द आनन्द

आनन्द