नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) कीनिया के चार्ल्स मटाटा ने नया कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को पुरुष एलीट वर्ग का खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिला एलीट वर्ग की चैंपियन बनीं।
मटाटा ने 58 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर एक सेकंड के अंतर से नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड इथियोपिया के अमेदेवोर्क वालेलेग्न के नाम था। वालेलेग्न ने वर्ष 2020 में 58 मिनट 53 सेकंड का समय निकाला था।
भाषा आनन्द
आनन्द