Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

महाराष्ट्र में सूखा प्रभावित किसानों की हरसंभव मदद करेगी शिवसेना : एकनाथ शिंदे

ठाणे, 17 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना राज्य भर में सूखा प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

शिंदे ने ठाणे के पास डोंबिवली में डीएनसी स्कूल मैदान में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने राहत उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि सूखा प्रभावित किसान परिवारों की महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी, ताकि वे स्थायी आजीविका कमा सकें।

उन्होंने कहा कि शिवसेना ऐसे परिवारों की बेटियों की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली के दौरान राशन किट से भरे ट्रकों का एक बेड़ा सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

नवरात्र उत्सव के आयोजकों ने कहा कि किसानों की मुश्किलों को देखते हुए इस बार समारोह का आयोजन सीमित स्तर पर किया गया है।

इस साल मानसून की अपर्याप्त बारिश के कारण राज्य की 358 में से 305 तहसीलों में सरकार ने सूखा घोषित किया है।

शिंदे ने नागरिकों और सामुदायिक नेताओं से संकट से जूझ रहे किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आने की अपील की। इस कार्यक्रम में शिवसेना के नेताओं समेत कई लोगों ने उपमुख्यमंत्री को राहत राशि के चेक सौंपे।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन