Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ : ओडिशा के मुख्यमंत्री और नवीन पटनायक ने जताया दुख

भुवनेश्वर, 17 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

पश्चिम बंगाल में उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कोलकाता में भगदड़ की दुखद घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति प्रदान करें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें।’’

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

पटनायक ने कहा, ‘‘कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण लोगों की दुखद मौत के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन