Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

बिहार में सोन नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार की मौत

आरा, 17 अक्टूबर (भाषा) बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदे एक व्यक्ति की भी डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आकाश कुमार (15), प्रेम कुमार (10), सिद्धांत कुमार (16) और सुधीर कुमार (25) के रूप में हुई है।

भोजपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-एक) सुशील कुमार ने संवाददाताओं को बताया, “यह घटना संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल घाट पर हुई। ग्रामीणों के अनुसार, सोन नदी में नहाते समय तीन लड़के डूब गए। उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे सुधीर कुमार भी डूब गए।”

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने चारों के शव नदी से बाहर निकाले।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नदी में डूबने से जान गंवाने वाले चारों लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन