Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

राजनाथ ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से लोगों की मौत पर जताया दुख

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राजनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घटना से प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर कोलकाता स्थित चोरबागान के एक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राजनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण लोगों की मौत की दुखद घटना से मैं बेहद दुखी हूं।”

उन्होंने कहा, “शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस घटना से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि घटना से प्रभावित सभी लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन