Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

वेस्ट बैंक में नकाबपोश लोगों ने यूरोपीय राजनयिकों के एक दल पर हमला किया

यरुशलम, 17 अक्टूबर (एपी) बेल्जियम के विदेश मंत्री ने कहा कि शनिवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक की यात्रा पर गए यूरोपीय राजनयिकों के एक दल पर नकाबपोश लोगों ने हमला किया।

जैतून की फसल की कटाई के संवदेनशील दौर के दौरान फलस्तीनियों और अन्य लोगों पर हमलों का यह लगातार दूसरा दिन है।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में कटाई शुरू होने के बाद से कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवो ने बताया कि तैयबेह गांव में हमलावरों ने बेल्जियम के महावाणिज्यदूत, फ्रांस और पोलैंड के राजनयिकों तथा कैथोलिक प्रतिनिधियों को निशाना बनाया।

एक फ्रांसीसी मेयर पर हमला किया गया और बेल्जियम के एक वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि, दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

प्रेवो ने इजराइल की ‘‘अवैध बस्ती नीति’’ को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया और यूरोपीय संघ के अतिरिक्त प्रतिबंधों की मांग की।

वहीं, इजराइली सेना ने शनिवार को इस घटना को गंभीर हिंसा बताया।

इजराइली पुलिस ने कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

एपी गोला रंजन

रंजन