नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई जनहानि की दुखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है।”
उन्होंने कहा, “मां दुर्गा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।”
भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन
रंजन