नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर शनिवार को शोक जताते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व, सेवा भाव तथा लोगों से उनके जुड़ाव को हमेशा याद किया जाएगा।
खबरों के अनुसार, मोरबी के शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्य राजमाता विजयकुंवरबा का शनिवार को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राजमाता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व, सेवा भाव और मोरबी के लोगों के साथ उनके निकट जुड़ाव को हमेशा याद किया जाएगा।
मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार तथा प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन
रंजन