नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शनिवार को कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
शनिवार शाम उत्तर कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भगदड़ की इस दुखद घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।
उन्होंने कहा, ‘‘अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
भाषा गोला रंजन
रंजन