Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

राष्ट्रपति मुर्मू ने कोलकाता भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कोलकाता में भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम उत्तर कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

भाषा गोला रंजन

रंजन