Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

कोच्चि में पति की हत्या कर शव रेल पटरी के पास फेंकने के आरोप में महिला हिरासत में

कोच्चि, 17 अक्टूबर (भाषा) केरलम के कोच्चि में एक महिला को अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को रेल पटरी के पास फेंकने के आरोप में शनिवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ओडिशा के गंजाम जिले के रुगुमू निवासी अजीत नाइक (31) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि एलमक्करा पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला ने दावा किया कि उसने नाइक पर तब हमला किया, जब उसने कथित तौर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि नाइक महिला का दूसरा पति था और लड़की उसकी पहली शादी से हुई थी।

यह दंपति पुथुक्कलवट्टम में कई वर्षों से एक साथ रह रहा था और मजदूरी का काम करता था।

पुलिस के अनुसार, विस्तृत पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर बताया कि बेटी का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश किए जाने के बाद उसने नाइक के सिर पर हमला किया था।

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने बाद में शव को घसीटकर रेल पटरी के पास रख दिया, ताकि ऐसा लगे कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद महिला को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन