Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

तमिलनाडु में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बारीक चावल की बिक्री शुरू

चेन्नई, 17 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शनिवार को पूरे राज्य में सहकारी दुकानों और 'अमुधम' बिक्री केंद्रों के माध्यम से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की अत्यधिक रियायती दर पर बारीक किस्म के चावल की बिक्री शुरू की।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पी वेंकटरमणन और सहकारिता मंत्री वी गांधीराज ने यहां कामधेनु सुपरमार्केट (टीयूसीएस) में इस चावल की बिक्री की शुरुआत की। यह रियायती दर वाला चावल राज्य की 201 सहकारी दुकानों और 49 अमुधम बिक्री केंद्रों के माध्यम से बेचा जाएगा।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से निपटने और आम परिवारों पर पड़ रहे तात्कालिक वित्तीय बोझ को कम करने के उद्देश्य से बाजार में सीधे हस्तक्षेप करने वाले कई उपायों की घोषणा की थी।

भाषा सुमित रंजन

रंजन