Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

नवीन एवं सम्राट ने दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की

(फोटो के साथ)

पटना, 17 अक्टूबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन महासप्तमी के मौके पर शनिवार को पटना में कई दुर्गा पूजा पंडालों में गये।

दोनों नेताओं ने देश में शांति, समृद्धि और विकास के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए भी प्रार्थना की, ताकि उन्हें राष्ट्र की सेवा करते रहने की शक्ति मिलती रहे।

दोनों नेता खाजपुरा, राजा बाजार, शेखपुरा, शिवपुरी, बोरिंग रोड, आनंदपुरी, डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स चौराहा और अन्य इलाकों में स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में गये।

शनिवार को पटना पहुंचे नवीन बाद में गांधी मैदान गये और रामलीला का उद्घाटन किया।

दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए नवीन ने कहा कि यह त्योहार लोगों को नयी ऊर्जा और उत्साह के साथ बिहार तथा देश के विकास के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।

नवीन ने कहा कि उन्होंने लोगों की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्र की सेवा करते रहने के लिए निरंतर शक्ति मिलने की कामना भी की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के कृष्ण मंडल इलाके में स्थित श्री कृष्णापुरी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल भी गये, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।

भाषा

देवेंद्र रंजन

रंजन