Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

केरलम में कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 37 प्रतिशत हुआ

तिरुवनंतपुरम, 17 अक्टूबर (भाषा) केरलम सरकार ने शनिवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) को 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 37 प्रतिशत कर दिया।

वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा, जिसका भुगतान नवंबर में होगा।

आदेश में कहा गया है कि संशोधित महंगाई राहत नवंबर 2026 की पेंशन के साथ दी जाएगी।

सरकारी आदेश के अनुसार, यह बढ़ोतरी राज्य सरकार के कर्मचारियों, शिक्षकों, सहायता प्राप्त स्कूलों, निजी कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थानों के कर्मचारियों, पूर्णकालिक संविदा/अस्थायी कर्मचारियों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों पर लागू होगी। इसके दायरे में राज्य सेवा के पेंशनभोगी, पारिवारिक पेंशनभोगी, अनुग्रह पेंशनभोगी भी आएंगे।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश