Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2-2 से बराबर

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (भाषा) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बारिश के कारण रद्द हो गया।

इसके साथ ही रोमांचक शृंखला 2-2 से बराबर समाप्त हुई।

बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। थोड़ी देर इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों में 30 रन ठोक दिए।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन जबकि नमन धीर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ छह गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी ने भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने की ओर बढ़ रही थी लेकिन बारिश ने खेल खत्म कर दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता