Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

असम के सोनितपुर में व्यक्ति गिरफ्तार, संदिग्ध विस्फोटक और डेटोनेटर बरामद

तेजपुर, 17 अक्टूबर (भाषा) असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कालियाभोमोरा पुल के पास खड़े व्यक्ति का व्यवहार संदिग्ध प्रतीत हुआ जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ के 34 पैकेट और 18 डेटोनेटर बरामद किए गए।

आरोपी की पहचान कार्बी आंगलोंग जिले के रहने वाले दिप्सन सिंगना (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सिंगना ने कथित तौर पर कहा कि वह ये सामग्री अरुणाचल प्रदेश के तवांग स्थित आनी गोम्पा से ला रहा था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश