बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (भाषा) बेंगलुरु एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नईयन एफसी को 2-0 से हरा दिया।
बारिश से भीगे मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में रयान विलियम्स और मिहाइलो पेरोविच ने गोल किए।
विलियम्स ने 24वें मिनट में गोल करके बेंगलुरु को बढ़त दिलाई। फिर 52वें मिनट में पेरोविच ने एक और गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया जिससे मेजबान टीम के लिए तीन अंक पक्के हो गए।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द