Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे अमित शाह

कोलकाता, 17 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर शनिवार शाम कोलकाता पहुंचे और इस दौरान वह दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद शाह का यह राज्य का पहला दौरा है।

अधिकारियों के अनुसार, शाह रात करीब आठ बजकर 15 मिनट पर यहां हवाई अड्डे पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री दक्षिण कोलकाता के अलीपुर स्थित एक अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर शाह रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ जाएंगे और वहां दुर्गा पूजा में शामिल होंगे।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश