Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

जम्मू, 17 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में अपराध शाखा के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने किश्तवाड़ जिले में 15 वर्षीय एक लड़की से कथित दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आदिवासी समुदाय की इस लड़की के साथ उसके स्कूल के एक शिक्षक द्वारा कई महीनों तक कथित तौर पर बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। 20 अगस्त को कथित तौर पर गर्भपात कराने की कोशिश के बाद पीड़िता की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि एसआईटी द्वारा जांच अपने हाथ में लेने के 60 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश