Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि32 राहुल प्रदर्शन पुलिस

मोदी व शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उनकी मनमानी की कहानी खत्म: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गई बदसलूकी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह जानते हैं कि सत्ता हाथ से जाते ही उनकी मनमानी की कहानी खत्म हो जाएगी।

प्रादे82 एनसीआर खाद्य विषाक्तता सपा बसपा

ग्रेटर नोएडा: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध अवस्था में मौत, सपा-बसपा ने दी प्रतिक्रिया

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर खाद्य विषाक्तता के कारण पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वि10 अमेरिका ट्रंप दूसरी लीड रूस

ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नए कानून के तहत कुछ प्रतिबंधों और शुल्कों में छूट दी

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए रूस से सबसे अधिक तेल या गैस खरीदने वाले पांच देशों से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने और मॉस्को को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत कुछ प्रतिबंधों के प्रावधानों में छूट दे दी है।

दि41 कॉजपा लीड दीपके जमानत

दीपके को जमानत मिली, शांति बनाए रखने के बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया: पुलिस सूत्र

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत दे दी गई और उनसे शांति बनाए रखने संबंधी बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे43 ओडिशा छात्र संघ चुनाव शाह

ओडिशा छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत ‘देश विरोधी ताकतों’ को करारा जवाब: अमित शाह

भुवनेश्वर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जीत को ‘‘देश विरोधी ताकतों के लिए करारा जवाब’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि यह जीत इस बात की पुष्टि करती है कि देश का युवा ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ की विचारधारा का समर्थन करता है।

प्रादे133 मेघालय भाजपा यूडीपी

मेघालय: आठ यूडीपी विधायकों के विलय को मान्यता मिली, भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

शिलांग, मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष थॉमस ए. संगमा ने यूडीपी के आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय को मान्यता दे दी है, और इसके साथ ही 60 सदस्यीय सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे44 राजस्थान मप्र मिनी बस दूसरी लीड दुर्घटना

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फुट गहरे नाले में गिरी मिनी बस, आठ लोगों की मौत

कोटा/भोपाल, राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे 23 यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनी बस के 15 फुट गहरे नाले में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दि13 आडवाणी लीड अस्पताल

छाती में संक्रमण के कारण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे63 केरलम अदालत भाजपा बरी

केरलम: एसडीपीआई कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजपा-आरएसएस के 21 कार्यकर्ता बरी

कासरगोड (केरलम), कासरगोड की एक अदालत ने 2014 में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ता जैनुल आबिद की हत्या के मामले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 21 कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित नहीं कर पाया।

दि38 न्यायालय बाल अश्लीलता

न्यायालय ने सोशल मीडिया मंचों पर सब्सक्रिप्शन-आधारित यौन सामग्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बाल यौन सामग्री की रोकथाम में सोशल मीडिया मंचों की लापरवाही का गंभीर संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया है कि प्रत्येक प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करे कि बच्चों को नुकसान पहुंचा सकने वाली ऐसी कोई भी सामग्री सब्सक्रिप्शन के जरिये अपलोड न की जाए और न ही प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उसे बढ़ावा दिया जाए।

प्रादे93 कर्नाटक सीजेआई लीड दीक्षांत समारोह

न्याय, स्वतंत्रता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें विधि छात्र: सीजेआई सूर्यकांत

बेंगलुरु, भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कानून की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों से न्याय एवं स्वतंत्रता की रक्षा करने और संवैधानिक मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध रहने का आह्वान करते हुए शनिवार को कहा कि कानूनी पेशा अपनाने वालों में साहस, ईमानदारी और उन लोगों की बात सुनने की क्षमता होनी चाहिए जिनकी आवाज अक्सर अनसुनी रह जाती है।

प्रादे119 महाराष्ट्र अदालत इमरान खान

‘भारत छोड़ने’ का नोटिस मिलने के खिलाफ अभिनेता इमरान खान ने उच्च न्यायालय का रुख किया

मुंबई, अमेरिकी नागरिक और ‘ओसीआई’ कार्डधारक अभिनेता इमरान खान ने मुंबई पुलिस द्वारा जारी उस नोटिस को शनिवार को मुंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी, जिसमें उन्हें राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होकर नियमों के कथित उल्लंघन के लिए 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

अर्थ16 एचडीएफसी बैंक भरूचा इस्तीफा

एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक भरूचा ने दिया इस्तीफा

मुंबई, देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि उसके उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

खेल16 खेल कुश्ती अंडर23 विश्व भारत

अमृता के रजत जीता, भारतीय महिलाओं का अंडर-23 विश्व कुश्ती में दो पदकों के साथ अभियान समाप्त

लास वेगास, भारतीय पहलवान अमृता पुजारी को अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 72 किग्रा वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की इरीना जाब्लोत्स्का के खिलाफ चित होने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश

पवनेश