Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (भाषा) वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित पांचवें और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बारिश के कारण टॉस में ढाई घंटे की देरी हुई, जबकि मैच निर्धारित समय से दो घंटे 15 मिनट बाद शुरू होगा जिससे यह मुकाबला नौ-नौ ओवर का कर दिया गया है।

भारत ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे की टीम में वापसी हुई है, जबकि भुवनेश्वर कुमार लंबे समय के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हैं।

वेस्टइंडीज ने निर्णायक मुकाबले के लिए अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

आनन्द