नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी 10 टीम को सूचित किया है कि 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित की जाएगी।
तीन सत्र विदेश में आयोजित होने के बाद आईपीएल नीलामी एक बार फिर भारत में लौट रही है।
एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘बीसीसीआई ने सभी टीम को नीलामी की तारीख 16 दिसंबर की जानकारी दे दी है। नीलामी से संबंधित ब्रीफिंग 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। ’’
पिछले तीन चरणों की नीलामी दुबई, जेद्दा (मेगा नीलामी) और अबुधाबी में आयोजित की गई थी। अब 2027 सत्र की नीलामी गोवा में होगी।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द