Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

पोप लियो फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के चार दिन बाद वेटिकन लौटे

वेटिकन सिटी, 17 अक्टूबर (एपी) पोप लियो फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के चार दिन बाद शनिवार को वेटिकन लौट आये।

पोप की रोम के जेमेली अस्पताल में सर्जरी हुई थी और अस्पताल में मौजूद उनके शुभचिंतकों ने उन्हें विदाई दी।

काले रंग की एसयूवी में रवाना होते समय जब पोप से उनकी तबीयत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं अब ठीक हूं, धन्यवाद।’’

पोप लियो (71) ने अस्पताल के अंदर मरीजों का अभिवादन किया। इसके बाद वह बाहर मौजूद शुभचिंतकों की ओर हाथ हिलाते हुए अपने वाहन की ओर बढ़े। इस दौरान वह थोड़ी देर के लिए तब रुके, जब एक किशोरी ने उन्हें अपने हाथों से बनाई गई गुड़िया भेंट की।

जेमेली अस्पताल में थोरैसिक सर्जरी विभाग के प्रमुख एवं पोप के सर्जन डॉ. स्टेफानो मार्गरिटा अस्पताल से औपचारिक रूप से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें अस्पताल के दरवाजे तक छोड़ने आए।

अस्पताल से निकलने के दस मिनट बाद पोप वेटिकन के प्रवेश द्वार से अंदर दाखिल हुए।

चिकित्सकों ने संदिग्ध कैंसर वाली गांठ मिलने के बाद पोप के दाएं फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया था। जांच में एडेनोकार्सिनोमा की पुष्टि हुई, जो फेफड़ों के कैंसर का सबसे आम प्रकार है।

मंगलवार को हुई सर्जरी में कैंसर की पुष्टि होने के बाद से, लियो ने कई बार संकेत दिया कि वह अच्छी तरह स्वस्थ हो रहे हैं।

पोप ने अस्पताल से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की, वरिष्ठ सहयोगियों से मुलाकात की और अस्पताल के अस्थायी प्रार्थनागृह में प्रार्थना सभा की।

उनके चिकित्सक और सर्जन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में भी सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य में अच्छे सुधार की जानकारी दी गई।

वेटिकन ने 13 अक्टूबर को हुई सर्जरी के बाद शुक्रवार को पोप की पहली तस्वीरें जारी कीं। डॉक्टरों ने बताया कि जांच में उनकी हालत में लगातार सुधार की पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों ने बताया था कि पोप अब अपनी दैनिक गतिविधियां स्वयं कर पा रहे हैं।

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश