Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

गुरुग्राम में रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

गुरुग्राम, 17 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास पटरी के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष होने का अनुमान है। आशंका है कि उसकी मौत करीब 10 दिन पहले हुई थी। शव के पैर कीड़े खा चुके थे।

अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मृतक की जेब से मोटरसाइकिल एवं फ्लैट की चाबियां मिली हैं। शव के पास स्टील का एक छोटा गिलास भी मिला है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में ऐसी मोटरसाइकिल का पता लगा रही है, जिसका कोई दावेदार सामने नहीं आया है।

जांच अधिकारी बाबूलाल ने कहा, ‘‘शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चलेगा। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत सुभाष

सुभाष