Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

जम्मू-कश्मीर: वैताल भैरव मंदिर के जीर्णोद्धार परियोजना की आधारशिला रखी गई

श्रीनगर 17 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के वैताल भैरव मंदिर के जीर्णोद्धार की आधारशिला शनिवार को सरकार की विरासत संरक्षण पहल के तहत रखी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, रैनावारी के मोतियार स्थित मंदिर में 2.84 करोड़ रुपये की लागत वाली जीर्णोद्धार परियोजना कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और मंदिर के ऐतिहासिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आधारशिला रखे जाने के बाद मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने प्रस्तावित जीर्णोद्धार परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

डुल्लू ने परियोजना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जीर्णोद्धार और संरक्षण के प्रयासों का उद्देश्य मंदिर की दशकों पुरानी भव्यता को बहाल करना तथा उसकी स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन