Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

गुजरात के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की

नर्मदा (गुजरात), 17 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को नर्मदा जिले के एकता नगर का दौरा कर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने ‘एकता प्रकाश पर्व-2026’ की शुरुआत करने के लिए एकता नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरोग्य वन में तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के तहत आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, उनके आयोजन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।

पटेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस की मुख्य परेड के आयोजन स्थल के साथ-साथ आगंतुकों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

‘एकता प्रकाश पर्व-2026’ के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री पटेल ने पर्यटकों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें तथा सेल्फी भी खिंचवाईं।

विज्ञप्ति में वाराणसी की निवासी स्वाति श्रीवास्तव के हवाले से कहा गया, “आज मेरा जन्मदिन है और गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने से मेरा यह दिन यादगार बन गया।”

स्वाति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने आई थीं।

भाषा देवेंद्र अविनाश

अविनाश

अविनाश