पुणे, 17 अक्टूबर (भाषा) थोई सिंह के मैच के आखिरी क्षणो में किये गोल की मदद से इंटर काशी ने शनिवार को यहां श्री शिव छत्रपति खेल परिसर में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए ओडिशा एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
मैच के 56वें मिनट में ओडिशा एफसी को बढ़त मिल गई, जब इंटर काशी के डिफेंडर प्रतीक चौधरी के पैर से गेंद अपने ही गोल में चली गई। इस आत्मघाती गोल ने ओडिशा को 1-0 से आगे कर दिया।
थोई सिंह ने सेट पीस से मिले मौके पर बॉक्स के मध्य में जगह बनाते हुए बाएं पैर से शानदार शॉट लगाया। गेंद गोल के निचले बाएं कोने में समा गई और इंटर काशी ने 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता