Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

जांच में ढिलाई के कारण आरजी कर के पूर्व प्राचार्य को जमानत मिली: कांग्रेस

कोलकाता, 17 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच में ‘‘ढिलाई’’ के कारण आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गई।

घोष नौ अगस्त, 2024 को मेडिकल कॉलेज परिसर में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के समय संस्थान के प्राचार्य थे।

सरकार ने शनिवार को कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अस्पताल परिसर में प्रशिक्षु चिकित्सक ‘अभया’ की आवक्ष प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

सरकार ने कहा, ‘‘संदीप घोष को जमानत मिलना केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच में ढिलाई का नतीजा है। हमारे यहां आने का उद्देश्य इस घटनाक्रम के खिलाफ विरोध दर्ज कराना और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने के पार्टी के संकल्प को दोहराना था।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच भी हम अभया को नहीं भूले हैं और न कभी भूलेंगे। उसे न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’’

भाषा गोला सुभाष

सुभाष