Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

एमआरपीएल में विस्फोट की घटना में घायल हुए व्यक्ति की मृत्यु, मृतकों की संख्या दो हुई

मंगलुरु (कर्नाटक), 17 अक्टूबर (भाषा) मंगलौर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) की यहां स्थित इकाई में 30 सितंबर को हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल और एक कर्मचारी की शनिवार को मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या दो हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के दिन मुल्की के निवासी मनीष करकडा की मृत्यु हुई थी। वहीं, शनिवार को राजेश डिसिल्वा (40) ने दम तोड़ दिया।

विस्फोट में गंभीर रूप से घायल डिसिल्वा का इलाज किया जा रहा था।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मेडिकल टीम के भरसक प्रयासों के बावजूद राजेश डिसिल्वा को बचाया नहीं जा सका।

कंपनी ने डिसिल्वा की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए 90 लाख रुपये मुआवजा और 30 लाख रुपये की अन्य सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब

जोहेब