Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

महाराष्ट्र : उल्हासनगर के उप महापौर के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली

ठाणे, 16 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उल्हासनगर नगर निगम के उप महापौर के नाम से इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर फर्जी प्रोफाइल बनाने और मानहानिकारक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कथित घटना चार अक्टूबर को हुई, जब किसी ने उप महापौर अमर लुंड के नाम से उनके ही हैंडल का इस्तेमाल करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई।

उन्होंने बताया कि इस प्रोफाइल के जरिये शिकायतकर्ता के नाम और सार्वजनिक पहचान का दुरुपयोग कर कथित तौर पर मानहानिकारक पोस्ट प्रसारित की गईं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “उल्हासनगर के उप महापौर अमर गोविंदराम लुंड की शिकायत पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।”

भाषा मनीषा वैभव

वैभव