Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

मैसूरु (कर्नाटक), 16 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक के मैसूरु जिले में शुक्रवार तड़के एक निजी स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में बस चालक सुनील, परिचालक सुनाद और यात्री आफताब शामिल हैं। सुनील और सुनाद कर्नाटक के रहने वाले थे, जबकि आफताब केरल के कोझिकोड का निवासी था। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे मैसूरु जिले के पेरियापटना तालुक में हुआ, जब बेंगलुरु से कोझिकोड जा रही बस की विपरीत दिशा से आ रही लॉरी से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

उसने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी के अनुसार, 31 घायल यात्रियों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

भाषा सिम्मी

सिम्मी