बेंगलुरु, 16 अक्टूबर (भाषा) सुधा यादव ने शुक्रवार को कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
यादव ने थावरचंद गहलोत की जगह ली, जो 11 जुलाई 2021 से इस पद पर कार्यरत थे।
कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू ने राज्यपाल के आधिकारिक आवास ‘लोक भवन’ में आयोजित एक समारोह में सुधा यादव को पद की शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक की पत्नी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुधा यादव (61) को कर्नाटक की नयी राज्यपाल नियुक्त किया था।
भाषा सिम्मी
सिम्मी