Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाए

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

रजनीकांत की 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ की अगली कड़ी ‘जेलर 2’ बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि ने किया है। इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म का भी निर्देशन किया था।

फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 125.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस से 70.25 करोड़ रुपये और विदेशों से 55 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। इसमें मोहनलाल अतिथि भूमिका में और विद्या बालन ‘कांथा’ के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अन्य कलाकार भी हैं।

‘जेलर’ में रजनीकांत ने सेवानिवृत्त जेलर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई थी, जो सेवानिवृत्त होने के बाद अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताता है।

बाद में मूर्ति तस्करी गिरोह की जांच कर रहा उसका ईमानदार पुलिस अधिकारी बेटा लापता हो जाता है और उसे मृत मान लिया जाता है।

फिल्म में राम्या कृष्णन, वसंत रवि, योगी बाबू, मिर्ना मेनन, सुनील और खलनायक की भूमिका निभाने वाले विनायकन भी थे। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

भाषा वैभव

वैभव