इंफाल, 16 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
असम राइफल्स के एक बयान के अनुसार, उग्रवादी को 13 अक्टूबर को डी वैसन गांव से गिरफ्तार किया गया।
इसमें बताया गया कि उस पर जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी और संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती में शामिल होने का आरोप है।
बयान के अनुसार, उसके पास से 7.65 मिलीमीटर की एक पिस्तौल, पांच कारतूस, एक स्मार्टफोन, हाथ में पकड़ा जा सकने वाला एक रेडियो संचार उपकरण और सैन्य इस्तेमाल की अन्य सामग्री बरामद की गई।
बयान में कहा गया कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे चुराचांदपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
भाषा सिम्मी
सिम्मी