बलिया (उप्र), 16 अक्टूबर (भाषा) बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में सात वर्ष की एक लापता बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह एक कुंए में पाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में बृहस्पतिवार अपरान्ह अनन्या नामक बच्ची रोज की तरह घर से बाहर खेलने के लिए निकली थी। जब वह शाम होने के बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की मगर उसका कुछ भी पता नहीं चल सका।
उन्होंने बताया कि परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी इसके बाद बृहस्पतिवार देर रात बच्ची के चाचा अमरनाथ की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की गई।
थाना प्रभारी अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि बालिका का शव शुक्रवार सुबह उसके घर से थोड़ी दूर स्थित एक कुंए में पाया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भाषा सं सलीम वैभव
वैभव