Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

मारुति सुजुकी को आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण से अनुकूल आदेश मिला

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण से आठ वित्त वर्ष से संबंधित मामलों में अनुकूल आदेश मिला है। इससे कंपनी पर कर का करीब 13,000 करोड़ रुपये का सकारात्मक असर पड़ने का अनुमान है।

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे वित्त वर्ष 2013-14 से 2019-20 और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण का आदेश मिला है। इसमें ज्यादातर मुद्दों पर फैसला कंपनी के पक्ष में आया है। इससे ब्याज सहित करीब 13,000 करोड़ रुपये का सकारात्मक कर प्रभाव पड़ेगा।’’

मारुति ने कहा, ‘‘कंपनी आकस्मिक देनदारी में से मुख्य रूप से ब्याज के करीब 6,300 करोड़ रुपये के हिस्से को कम करेगी। इस आदेश को लागू करने के लिए कंपनी संबंधित आकलन अधिकारी के समक्ष आवेदन दाखिल करेगी।’’

मारुति सुजुकी ने कहा कि इस आदेश का कंपनी के वित्तीय परिणामों, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

भाषा रमण अजय

अजय