Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

दिल्ली के बेगमपुर में बाइक टैक्सी को कार ने मारी टक्कर, एमबीए की छात्रा की मौत

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक कार की कथित टक्कर से बाइक टैक्सी पर पीछे बैठी 21 वर्षीय एमबीए की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की रहने वाली मनजीत कौर अपनी बहन के घर से पीजी (पेइंग गेस्ट) लौट रही थीं, तभी बुधवार रात बेगमपुर थाने के पास यह दुर्घटना हुई। वह महाराजा अग्रसेन कॉलेज में एमबीए की छात्रा थीं और दिल्ली में पीजी आवास में रहती थीं।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे छात्रा सड़क पर गिर गईं। उसे गंभीर चोटें आईं और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मनजीत के पिता केसर सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब आठ बजे फोन पर बेटी के दुर्घटना में मौत की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। परिवार ने न्याय और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

मनजीत के दोस्त मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल से फोन आया था और उन्हें मनजीत की गंभीर हालत के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला और उनके दोस्त घटनास्थल पर गए।

मनप्रीत ने मनजीत को मेधावी छात्रा बताते हुए आरोप लगाया कि टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार ने उन्हें दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।

भाषा नोमान नोमान नमिता

नमिता