Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

गडकरी ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए आधुनिक और टिकाऊ सड़क बुनियादी ढांचे पर जोर दिया

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आर्थिक वृद्धि को गति देने तथा नागरिकों की सुविधा और जीवन स्तर में सुधार के लिए आधुनिक, सुरक्षित तथा टिकाऊ सड़क बुनियादी ढांचा विकसित करने पर बृहस्पतिवार को जोर दिया।

गडकरी भारत-जापान सड़क एवं सड़क परिवहन क्षेत्र के संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) के 12वें सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इस बैठक में सड़क परिवहन क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से उन्नत निर्माण प्रौद्योगिकियों, सुरंग एवं पुल निर्माण इंजीनियरिंग, टिकाऊ बुनियादी ढांचे के विकास तथा सड़क प्रबंधन में नई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।

बयान के अनुसार, बैठक में दोनों देशों के बीच तकनीकी ज्ञान, अनुभव और बेहतर तौर-तरीकों का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही, सड़क बुनियादी ढांचे की योजना बनाने, निर्माण, संचालन और रखरखाव में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

भाषा

यासिर अजय

अजय