मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने जाली नोट छापने और उनकी आपूर्ति करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.26 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सूचना के आधार पर बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शुभम, महेंद्र और टीनू को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके कब्जे से पांच लाख 26 हजार 500 रुपये बरामद किये गये जो 500-500 रुपये के जाली नोट में थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला एक प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण भी जब्त किए।
राय के मुताबिक आरोपी कथित तौर पर नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने में शामिल थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस गिरोह के नेटवर्क, जाली नोटों की आपूर्ति और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
भाषा सं. सलीम राजकुमार
राजकुमार