Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

व्यापारियों के संगठन ने प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों से कनॉट प्लेस से दूर रहने की अपील की

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) ‘न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन’ (एनडीटीए) ने राजनीतिक दलों और अन्य प्रदर्शनकारियों से बृहस्पतिवार को आग्रह किया कि वे अपने विरोध प्रदर्शनों के लिए कनॉट प्लेस को बाधित न करें और उनसे कहा कि प्रदर्शन कहीं और आयोजित करें।

यह अपील कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के शुक्रवार को आयोजित होने वाले ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से पहले की गई है। कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ पार्क में जुटने का आह्वान किया है।

व्यापारी संगठन ने कहा, “सभी राजनीतिक दलों और प्रदर्शनकारियों से अपील है कि हम आपके विरोध करने तथा अपनी आवाज उठाने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन कनॉट प्लेस आपका मंच नहीं, हमारा कार्यस्थल है।”

संगठन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक पोस्टर में लिखा, “आप बेहतर कल के लिए प्रदर्शन करते हैं, लेकिन हमारा आज बर्बाद न करें।”

एनडीटीए ने एक संदेश में कहा गया, “कृपया कनॉट प्लेस के अलावा कहीं भी प्रदर्शन करें।” एक अन्य संदेश में कहा गया, “आइए, कनॉट प्लेस को जीवंत बनाए रखें।”

भाषा यासिर अजय

अजय