Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी जांच में अफवाह साबित हुई

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के कई स्कूलों को बृहस्पतिवार को बम की धमकी वाले ईमेल मिले जो जांच के बाद फर्जी निकले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने स्कूलों की जांच की जहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गहन जांच के बाद धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश