नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय आयोजन ‘प्रोजेक्ट 108’ में शामिल होने के लिए भूटान जाने वाले यात्रियों के लिए असम के हातिसार को अस्थायी आव्रजन जांच चौकी के रूप में नामित किया है।
भूटान असम की सीमा से लगे सारपांग जिले के ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ (जीएमसी) में इसका आयोजन कर रहा है।
इस आयोजन के तहत 108 स्तूप एक ही दिन में बनाए जाएंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए भूटान के नागरिकों के साथ-साथ दुनिया भर से बौद्ध भिक्षुओं और शिक्षकों के जुटने की उम्मीद है।
एक अधिसूचना में कहा गया कि यह अस्थायी आव्रजन जांच चौकी 24 अक्टूबर से छह नवंबर तक ई-वीजा सुविधा से युक्त रहेगी।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश