नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेकर सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को जस्ता की कीमत 1.95 रुपये की गिरावट के साथ 413.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.95 रुपये या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 413.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 492 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश