Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि119: न्यायालय राहुल दूसरीलीड याचिका

राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की याचिका पर न्यायालय ने निर्वाचन आयोग एवं सीईसी से जवाब तलब किया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों से कथित रूप से ‘‘बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं’’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा विपक्ष के 12 अन्य नेताओं की याचिका पर निर्वाचन आयोग (ईसी) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा।

दि112: दिल्ली अदालत प्रदर्शन दूसरी लीड कनॉट प्लेस

अदालत ने कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को होने वाले कॉजपा के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया।

दि126 दिल्ली कॉजपा लीड प्रदर्शन पुलिस

कॉजपा के तिरंगा मार्च के दौरान छोटे समूह को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति दी जा सकती है : पुलिस

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार शाम को आहूत ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले बृहस्पतिवार को कहा कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा पहले से लागू है। पुलिस ने लोगों से वहां एकत्र नहीं होने की अपील की।

दि44: न्यायालय मुस्लिम लीड धर्मांतरण

इस्लाम अपनाने वाले पिछड़े वर्ग के हिंदू पूर्व स्थिति के आधार पर आरक्षण नहीं ले सकते : न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछड़े वर्गों से संबंधित हिंदू, इस्लाम अपनाने के बाद उस वर्ग के तहत आरक्षण का लाभ नहीं ले सकता।

दि100: निर्वाचन आयोग एसएसआर

निर्वाचन आयोग 17 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में करेगा मतदाता सूची का एसएसआर

नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' (एसएसआर) किया जाएगा। इनमें वैसे राज्य भी शामिल हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रादे161: महाराष्ट्र इमरान संपूर्ण लीड विपक्ष

विदेशी अधिनियम विवाद: इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश, अभिनेता उच्च न्यायालय जाएंगे

मुंबई, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के कारण अमेरिकी नागरिक और बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश संबंधी मुंबई पुलिस के नोटिस को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। अभिनेता ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख करने का फैसला किया है, जबकि विपक्षी दलों ने पुलिस के कदम को ‘तानाशाहीपूर्ण’ करार दिया है।

दि93: मुर्मू मुरुगन इस्तीफा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से एल. मुरुगन का इस्तीफा स्वीकार किया

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से एल. मुरुगन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।

प्रादे154: मणिपुर बीएसएफ लीड खाद्य विषाक्तता

मणिपुर : नाश्ते में आलू पूड़ी खाने के बाद बीएसएफ के 84 जवान अस्पताल में भर्ती

इंफाल, मणिपुर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 84 जवानों को बृहस्पतिवार को नाश्ता करने के बाद खाद्य विषाक्तता की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वि11: अमेरिका न्यूयॉर्क हिंदू लीड हमलावर

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की कोशिश के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क, अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक हिंदू मंदिर में ‘‘श्रद्धालुओं की भीड़ को निशाना बनाकर गोलीबारी’’ करने की कथित कोशिश के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और अधिकारियों को उसके पास से एक पत्र भी मिला है, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा व्यक्त की गई है व ‘‘भारतीय मूल’’ के लोगों के खिलाफ हिंसा का उल्लेख है।

अर्थ47: जियो आईपीओ

जियो का 1,400 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था में बड़ी हिस्सेदारी का लक्ष्य: आकाश अंबानी

मुंबई, रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल एवं दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने वित्त वर्ष 2030-31 तक देश की अनुमानित 1,400 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी को अपने 53.33 करोड़ ग्राहकों, 5जी नेटवर्क के विस्तार और प्रौद्योगिकी क्षमताओं के दम पर इस वृद्धि की उम्मीद है।

अर्थ73: लीड व्यापार

देश का निर्यात सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा कम होकर 30.21 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली,पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायनों के निर्यात में अच्छी वृद्धि से अगस्त में देश का वस्तु निर्यात 23.04 प्रतिशत बढ़कर 44.4 अरब डॉलर रहा।

खेल26: खेल एशियाड मोदी लीड मुलाकात

सपने बड़े लेकिन पूरा करने का आत्मविश्वास भी है, प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाड पदक विजेताओं से कहा

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइची नागोया एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान ओलंपिक 2036 की मेजबानी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत के सपने बड़े हैं और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास भी हर भारतीय के पास है ।

खेल17: खेल कुश्ती अंडर 23 विश्व लीड भारत

विश्वजीत मोरे ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा

लास वेगास (अमेरिका), विश्वजीत मोरे (55 किलोग्राम) ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान बनकर नया इतिहास रचा, जबकि कोमल और दिशा मलिक कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई हैं।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश