Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

मुंबई क्रिकेट संघ ने किंजल पटेल को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने बृहस्पतिवार को किंजल पटेल को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और कृष्णा कामथे को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया।

ये फैसले बृहस्पतिवार को यहां एमसीए की शीर्ष परिषद की बैठक में लिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एमसीए के कार्यकारी सचिव सीएस नाइक पहले की तरह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘‘किंजल पटेल को सीओओ और कृष्णा कामथे को सीएफओ नियुक्त करने का उद्देश्य एमसीए के कामकाज को और मजबूत करना है। संघ मुंबई में क्रिकेट की प्रगति और बेहतरी के लिए लगातार काम करने को प्रतिबद्ध है। ’’

पटेल पिछले कुछ वर्षों से एमसीए में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने संघ के प्रशासन, परिचालन और रणनीतिक योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया है।

भाषा

नमिता

नमिता