Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 302 रुपये की तेजी के साथ 16,063 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के नवंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 302 रुपये यानी 1.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,063 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 77,310 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश