Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

मजबूत हाजिर मांग उभरने से सोना वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 2,041 रुपये उछलकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। इससे पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। निवेशकों की ओर से निचले स्तर पर खरीदारी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के कारण कीमती धातु की मांग में फिर से तेजी आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,041 रुपये यानी 1.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,47,889 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

यह तेजी ऐसे समय आई, जब पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 5,651 रुपये यानी करीब 4 प्रतिशत गिर गई थी। 9 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,499 रुपये थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, दिसंबर अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद संभल गया। न्यूयॉर्क में इसकी कीमत 66.80 डॉलर यानी करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4,174.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश