Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

एचडी फायर प्रोटेक्ट के आईपीओ को 131.70 गुना बोलियां मिलीं

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा)। अग्निशमन सुरक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड का 712 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 131.70 गुना बोलियां प्राप्त हुई।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ को 1,84,20,492 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,42,60,01,270 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

संस्थागत निवेशकों की श्रेणी (क्यूआईबी) में 256.65 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 203.21 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 30.49 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

कंपनी ने सोमवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 213.11 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ के लिए प्रति शेयर 258 से 271 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है।

यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 4,750 करोड़ रुपये है।

मुंबई स्थित एचडी फायर प्रोटेक्ट पानी, फोम और गैस आधारित अग्निशमन समाधानों सहित अग्नि सुरक्षा उपकरणों और प्रणालियों का डिजाइन एवं निर्माण करती है। महाराष्ट्र में कंपनी की दो विनिर्माण इकाइयां हैं। यह तेल एवं गैस, रिफाइनिंग, पेट्रोरसायन, बिजली, फार्मास्युटिकल, एयरोस्पेस, डेटा सेंटर और वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों को सेवाएं देती है।

कंपनी ने संसद के नए भवन, जामनगर स्थित देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी और श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र की परियोजनाओं के लिए भी अग्नि सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति की है।

कंपनी के शेयर 21 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय